फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कर्ज के दबाव और कथित प्रताड़ना से दुकानदार के आत्महत्या के 10 महीने बाद कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदवक। लोहरा खुर्द बाजार में कर्ज के दबाव और कर्जदारों से प्रताड़ित होकर लोहे की दुकान चलाने वाले उदयराज चौहान (70) ने 29 अक्तूबर 2025 में फंदे से लटककर जान दे दी थी। मृतक की पत्नी गीता देवी की तहरीर पर चंदवक पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर सोमवार को पति को प्रताड़ित करने के आरोप में आरोपी रामविलास चौहान और मीरा देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी गीता देवी ने का आरोप है कि उसके पति की लोहराखुर्द बाजार में लोहे की वेल्डिंग की दुकान चलाते थे। गांव के ही रामविलास चौहान से उनके पति उदयराज ने कर्ज लिया था। आरोप है कि कर्ज चुकाने के लिए रामविलास चौहान और मीरा देवी लगातार दबाव बनाते थे तथा दुकान पर जाकर अपमान करते थे। गीता देवी का आरोप है कि आरोपियों के दबाव के चलते उदयराज ने अपनी जमीन का कुछ हिस्सा भी बेच दिया था, लेकिन कर्ज की रकम और ब्याज का दबाव बना रहा। आरोप है कि दोनों ने उनकी दुकान पर जाकर बकाया रकम मांगते हुए उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया। 22 अक्तूबर 2025 को दोपहर करीब 12 बजे उनके पति दुकान पर थे। कथित रूप से अपमानित किए जाने के बाद उन्होंने दुकान का शटर बंद कर अंदर फंदा लगाकर झूल गए, काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों ने दरवाजा खटखटाया और खिड़की से देखा तो उदयराज फंदे पर लटके मिले। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वाराणसी में उपचार के दौरान 29 अक्तूबर 2025 को उनकी मौत हो गई। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति की मौत के लिए दोनों आरोपियों द्वारा कथित तौर पर किया गया मानसिक दबाव और प्रताड़ना जिम्मेदार है। थाने और वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष प्रार्थना-पत्र दिए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने न्यायालय का सहारा लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच उपनिरीक्षक सुरेश कुमार तिवारी को सौंपी दी गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें