फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मारपीट के मामले में व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बदलापुर। क्षेत्र के बक्खोपुर गांव में परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने को लेकर हुए विवाद में एक विधवा से मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता पूनम सिंह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके पति शिवराम सिंह सीआरपीएफ में मेजर थे, जिनकी पूर्व में सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। आरोप है कि परिवार रजिस्टर में उनके तीन बच्चों के नाम दर्ज थे। इसमें एक और नाम जोड़ दिया गया है। इसी को लेकर 18 अगस्त को ग्राम पंचायत की खुली बैठक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि बैठक के दौरान उनके देवर सुरेंद्र बहादुर सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें