फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ग्राम विकास अधिकारी पर हमला करने के मामले में 8 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। रामपुर खास में विवादित जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर ग्राम विकास अधिकारी जय सिंह गुप्ता पर हुए हमले के मामले में मड़ियाहूं पुलिस ने मंगलवार को आठ नामजद सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ग्राम विकास अधिकारी की तहरीर पर हत्या के प्रयास सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस ने भंडरिया टोला निवासी विनोद जायसवाल, मईडीह निवासी राज जायसवाल, रिशु जायसवाल, सरोज जायसवाल व शिवम जायसवाल, ददरा निवासी टोनी जायसवाल तथा रामपुर खास निवासी लाल बहादुर और मंगरू को नामजद किया है। तहरीर के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब 9:30 बजे जय सिंह गुप्ता अपने घर विकास खंड कार्यालय जा रहे थे। रास्ते में रामपुर खास स्थित उनके बड़े भाई की विवादित भूमि पर कुछ लोगों के कब्जे की नीयत खड़े थे। आरोप है कि पूछताछ करने पर आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इसमें जय सिंह गुप्ता के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने ग्राम विकास अधिकारी का डोंगल और कागजात भी फाड़ दिए। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें