फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सपा के प्रदेश सचिव जयहिंद यादव पर प्राथमिकी, कोर्ट स्टाफ को दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर (जौनपुर)। तहसील के न्यायिक उप जिलाधिकारी (एसडीएम) न्यायालय में अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव जय हिंद यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी नेता कोतवाली क्षेत्र के पहसना गांव का निवासी है। घटना 23 फरवरी दोपहर करीब 12 बजे की है। आरोप है कि सपा नेता जय हिंद यादव ने न्यायिक एसडीएम कोर्ट में तैनात कर्मचारियों और स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने न केवल सरकारी कामकाज में हस्तक्षेप किया, बल्कि वहां मौजूद कर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी। न्यायिक एसडीएम कोर्ट के अनुसेवक आशीष कुमार सिंह की तहरीर पर मछलीशहर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी नेता के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मछलीशहर कोतवाली प्रभारी विनीत कुमार राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। हालांकि सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने इस तरह की किसी घटना से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें