फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जमीन विवाद में चार के विरुद्ध प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। जमीन विवाद में कोतवाली पुलिस ने एक अधिवक्ता की तहरीर पर बुधवार को चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। कस्बा के वार्ड संख्या दो हंकारपुर निवासी अधिवक्ता खेताल चंद्र यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके दरवाजे पर चक मार्ग का गलत ढंग से सीमांकन कर दो अक्तूबर को विपक्षी के बुलाने पर राजेश निवासी सरोखनपुर, कल्लू कठार, अवनीश कुमार व पवन निवासी हंकारपुर ने खेत में रखा ईंट व मिट्टी को जेसीबी से काटकर फेंकने लगे। पथरगड्डी का पत्थर उखाड़कर फेंक दिया। विपक्षियों को चकमार्ग पर दो फीट कब्जा करवा दिया। विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी खबर लगते ही बृहस्पतिवार की सुबह सभी आरोपी एक दर्जन से अधिक लोगों के साथ थाने पहुंचकर विरोध करने लगे। लोगों का आरोप है कि तीन माह पूर्व एसडीएम, तहसीलदार व पुलिस की मौजूदगी में इंटरलाॅकिंग का काम कराया गया था। मुकदमा फर्जी दर्ज कराया गया है। आरोपियों ने कहा कि अधिकारियों की मौजूदगी में निर्माण कार्य कराया गया था। तीन माह बाद दबाव बनाने के लिए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें