फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दुष्कर्म में सुलह का दबाव बनाने पर चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। दुष्कर्म की प्राथमिकी में सुलह करने का दबाव बनाने और मना करने पर धमकी देने के आरोप में लाइन बाजार पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह जौनपुर के एक स्कूल के सामने किराये के कमरे में रहती है और बीए की छात्रा है। उसने बताया कि उसने लाइन बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि इसके बाद से ही उस पर सुलह करने का दबाव बनाया जा रहा है। 22 अक्तूबर को सुबह करीब आठ बजे नाबालिग आरोपी के पिता उसके घर पहुंचे और प्राथमिकी वापस लेने के लिए दबाव बनाया।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, 31 अक्तूबर को दोपहर आरोपी के भाई एक रेस्टोरेंट में ले गए। इसके बाद 10 नवंबर को कुछ लोग उसके कमरे पर पहुंचे। वह बातचीत का वीडियो बनाने लगी तो आरोपियों ने मोबाइल ले लिया। आरोप है कि सुलह से इन्कार करने पर धमकी दी गई। लाइन बाजार थानाध्यक्ष विनीत राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें