जिलाधिकारी डॉ.दिनेशचंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इसमें चकबंदी के कार्यो के कार्यो के समीक्षा की गई। डीएम ने 30 वर्ष से अधिक पुराने गांवों में अंतिम अभिलेख बनाकर तत्काल चकबंदी प्रक्रिया समाप्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्राम बेल्छा और नेवादा के अंतिम अभिलेख जून माह में पूर्ण करने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चकबंदी का कार्य गांव में कृषकों के साथ बैठकर संपादित किया जाए। समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाए। नव प्रसारित गांवों में चकबंदी आयुक्त के द्वारा निर्धारित सीमा के अंतर्गत गांव में कार्य पूर्ण किया जाएं। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने अवगत कराया गया कि 97 गांवों में 60 लेखपाल हैं। इस अवसर पर एडीएम राम अक्षयवर चौहान, एसओसी प्रशासनिक अशोक कुमार एवं पवन कुमार सिंधु आदि उपस्थित रहे।