पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में शामिल होने से छात्रों के व्यक्तित्व में निखार आती है। छात्र पढ़ाई के साथ खेल में भी अपने बेहतर करियर की तलाश करें।
खेल से आपसी भाईचारा और की भावना बढ़ती है। वह बुधवार को विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में शुरू हुए तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।
इस मौके पर प्रो. बीबी तिवारी ने कहा कि छात्र जीवन में खेलों में प्रतिभाग की यादें जीवन पर्यन्त सकारात्मक ऊर्जा देती रहती हंै। इससे पहले खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर कुलपति को सलामी दी। पहले दिन 100, 200, 800 और
1500 मीटर पुरुष एवं महिला दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ डिस्कस थ्रो, लांग जंप, बास्केटबाल, वॉलीबाल, पुरुष एवं महिला प्रतियोगिताएं हुईं। शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए सौ मीटर रेस की
प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। खेल समारोह के दूसरे दिन चार सौ मीटर रेस हाई जंप, जेवलिन थ्रो, रिले रेस आदि होंगे।
इस मौके पर प्रो. वीके सिंह, डा. जितेंद्र सिंह, डा. रामाश्रय शर्मा, डा. देवेंद्र सिंह, डा. अजय प्रताप सिंह, डा. रजनीश भाष्कर, डा. अविनाश पार्थडिकर, डा. मनोज मिश्र, डा. अवध बिहारी सिंह, डा. दिग्विजय सिंह राठौर आदि रहे। डा. प्रदीप कुमार ने स्वागत किया। संचालन अशोक सिंह ने किया।