फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हैंडबाल में अयोध्या व वाराणसी में होगा फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में खेला गया। आयोजन खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश हैंडबाल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय, इंदिरा गांधी स्पोर्टस स्टेडियम सिद्दीकपुर के तत्वावधान में हुआ।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल मैच अयोध्या एवं गोरखपुर के बीच हुआ, जिसमें अयोध्या ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में गोरखपुर को 23-22 से पराजित किया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला वाराणसी व प्रयागराज के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी ने प्रयागराज को 20-16 से पराजित करते हुए बुधवार को होने वाले फाइनल में प्रवेश किया। पहला क्वार्टर फाइनल मैच अयोध्या मंडल व मिर्जापुर मंडल के बीच खेला गया जिसमें अयोध्या की टीम ने मिर्जापुर को 17-09 से पराजित किया। अयोध्या की ओर से राजपति ने छह गोल व निक्की ने चार गोल किया। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच गोरखपुर व बस्ती के मध्य खेला गया, जिसमें गोरखपुर की टीम ने बस्ती को 17-07 से पराजित किया। गोरखपुर की ओर से अनन्या यादव ने सर्वाधिक सात गोल दागते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाया। बस्ती से नाजिया ने चार गोल मारा। तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच वाराणसी व सहारनपुर के मध्य खेला गया जिसमें वाराणसी की टीम ने सहारनपुर को 18-10 से पराजित किया। वाराणसी की तरफ से नैना व प्रीति यादव ने छह-छह गोल मारा। चौथा क्वार्टर फाइनल मैच प्रयागराज व लखनऊ के मध्य खेला गया, जिसमें प्रयागराज की टीम ने 14-06 से सफलता प्राप्त की। प्रयागराज की ओर से चंदा पांडेय ने छह गोल, अंजली ने चार गोल किया। चंदा पांडेय के बेहतरीन गोल से प्रयागराज ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। आभार जिला क्रीड़ा अधिकारी अतुल्य सिन्हा ने व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें