फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के चुनाव की अंतिम सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। दीवानी अधिवक्ता संघ चुनाव में शनिवार को अन्तिम सूची जारी की गई सभी पर्चे वैध पाए गए। कोई भी प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया 15 पदों के लिए 76 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। बता दे कि चुनाव 11 सितंबर को संपन्न होगा तथा 12 सितंबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी ने बताया कि कुल 76 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया सभी पर्चे वैध पाए गए थे। अध्यक्ष, मंत्री समेत 15 पदों पर चुनाव होना है। 11 सितंबर को मतदान प्रातः 9:00 से 5:00 शाम 5:00 बजे तक होगा। बीच में 1 घंटे का मध्यावकाश होगा।मतदान के लिए अधिवक्ता संघ का पहचान पत्र ,उत्तर प्रदेश बार काउंसिल से जारी सीओपी पहचान पत्र लाना आवश्यक है। मतगणना 12 सितंबर 2026 को प्रातः 9:00 बजे से मतगणना पूरी होने तक की जाएगी। बीच में 1 घंटे का मध्यावकाश होगा। चुनाव, मतदान तथा मतगणना की अवधि में कोई प्रत्याशी अथवा उनके समर्थक अथवा मतदाता किसी प्रकार का व्यवधान,हस्तक्षेप या बाधा उत्पन्न नहीं करेंगे जिससे सुचारू रूप से चुनाव संपन्न हो सके। यह जानकारी चुनाव अधिकारी राजीव कुमार गुप्ता व गौरी शंकर मिश्रा ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें