फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना व्यवसायी के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत । एसडीएम चंद्रप्रकाश पाठक ने तहसील के कई बाजारों में किराना, फल व सब्जी की दुकानों पर छापेमारी की। मुफ्तीगंज बाजार में छापामारी के दौरान निर्धारित दर से अधिक कीमत पर दाल की बिक्री करने पर दुकानदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कराने का निर्देश पूर्ति निरीक्षक को दिया है।
विज्ञापन

मुर्तजाबाद निवासी पंकज कुमार ने एसडीएम से शिकायत की थी कि किराना कारोबारी सुमन कुमार गुप्ता ने उनसे एक किलो दाल का सौ रुपये लिया है। इस शिकायत पर एसडीएम दुकान पर पहुंचे ओर दुकानदार से पूछताछ की। दुकानदार ने सौ रुपये किलो दाल देने की बात से इनकार किया। पर जब दुकानदार की ओर से दी गई पर्ची पंकज ने एसडीएम को दी तो दुकानदार निरुत्तर हो गया। एसडीएम ने दुकानदार सुमन कुमार गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश पूर्ति निरीक्षक मुफ्तीगंज सुधांशु त्रिपाठी को दिया। इसके पूर्व में रविवार की रात साढ़े आठ बजे किसी की शिकायत पर एसडीएम ने मुफ्तीगंज बाजार में एक दुकान खुलवाकर पूछताछ की । सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगालने के बाद कोई ऐसा सबूत नहीं मिला। एसडीएम ने सोमवार को देवकली तकिया , केराकत नगर व आसपास के बाजारों में पहुंच कर कई किराना, फल व सब्जीकी दुकानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें