फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भूमि विवाद में मारपीट, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकलां। सरपतहां थाना क्षेत्र के बघरवारा गांव में जमीन विवाद में हुई मारपीट में नौ लोग जख्मी हो गए। गांव निवासी शानदार और सुशील कुमार के बीच जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। शनिवार को दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। एंबुलेंस से दोनों पक्ष के घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल एक पक्ष से शुट्टू और सोजन पत्नी सुशील एवं दूसरे पक्ष से शानदार की पत्नी गेना और पुत्र बृजेश जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने एक पक्ष से सुशील, माता प्रसाद, शीतला प्रसाद एवं पवन और द्वितीय पक्ष से शानदार, विनोद एवं वीरेंद्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें