फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट, प्रधान व पूर्व प्रधान सहित 8 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत कोतवाली क्षेत्र के टंडवा गांव में बृहस्पतिवार को जमीन और चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें प्रधान, पूर्व प्रधान सहित 8 लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों पक्षों से लोगों को हिरासत में लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे टंडवा गाव में सभापति यादव और रमेश यादव के बीच एक पुरानी जमीन को लेकर विवाद हो गया। सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई। आरोप है कि पुलिस के जाते ही पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान सुबाष यादव उनके सहयोगी को वर्तमान प्रधान जिलेदार सरोज के पक्ष के लोगों ने मारना शुरू कर दिया। पूर्व प्रधान के समर्थक भी लाठी डंडा लेकर आ गए और जमकर मारपीट होने लगी। एक पक्ष के जिलेदार सरोज, राकेश चौबे, प्रियेश सरोज व दूसरे पक्ष के सुभाष, नितिन, सौरभ, शुभम और मिशन को चोट आई है।
मारपीट की घटना की सूचना के बाद थानागद्दी चौकी इंचार्ज संष यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। पुलिस अन्य बाकी आरोपियों को तलाश कर रही है। जहा घटना से पूरे गांव मे तनाव का माहौल है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों को चोट लगी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें