फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में मारपीट, वृद्ध की मौत, आठ घायल...

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदवक थाना क्षेत्र के हीरापुर मचहटी गांव में बृहस्पतिवार को जमीन संबंधी विवाद को लेकर हुईं मारपीट में वृद्ध की मौत हो गई। दोनों पक्षों से आठ अन्य लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

हीरापुर मचहटी गांव निवासी रामसमुझ यादव और रामचंद्र यादव में आबादी की जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। विवादित भूमि पर एक पक्ष शौचालय का निर्माण कराना चाहता है तो दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा है। इसी विवाद में बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए। लाठी-डंडा से जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर भी चले। मारपीट में एक पक्ष से रामसमुझ यादव, उनका पुत्र महेंद्र, राजेंद्र, पत्नी लालता देवी, बहू रेनू और दूसरे पक्ष से रामचंद्र यादव, शिवशंकर, भीम, मज्जी देवी घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी डोभी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने रामसमुझ यादव (60) को मृत घोषित कर दिया। वहीं मज्जी देवी (80) को हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर सीओ शुभम टोडी, चंदवक थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, एसआई त्रिवेणी सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। रामचंद्र समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें