फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में मारपीट, पुलिस पर पथराव, दो वाहन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
केराकत के चौकियां में हुए पथराव के दौरान क्षतिग्रस्त पुलिस की गाड़ी का शीशा। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के चौकियां गांव में शनिवार की देर शाम रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर भी पथराव हो हुआ, जिसमें जिसमें एक पीआरवी की गाड़ी व एक अन्य पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने इस मामले में करीब छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

प्रधान पति संजय निषाद खड़ंजे वाले स्थान पर सीसी रोड बनवा रहे हैं। वहीं गांव के एक पक्ष का कहना है कि यह खड़ंजा जाति विशेष के दफन होने की जगह से होकर जा रहा है। शनिवार की शाम सीसी रोड का निर्माण हो रहा था उसी समय दूसरा पक्ष उसे रोकने पंहुचा तो मारपीट शुरू हो गई। थोड़ी देर में जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसमें पुलिस के दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पथराव में चार लोग घायल भी हो गए। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए वहां भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई। थाना प्रभारी संजय वर्मा ने कहा कि पथराव में दो वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें