खेतासराय। क्षेत्र के नौली गांव में बुधवार को रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। घायलों का पीएचसी सोंधी में उपचार कराया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उक्त गांव में लालबहादुर और प्रदीप कुमार के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से लालबहादुर (45), प्रभुराम (70), भानुमति (85), शनि कुमार (19), माधुरी (19) दूसरे पक्ष से अमरावती (50), गुड़िया (29), प्रदीप कुमार (39) घायल हो गए। घायलों को पीएचसी सोंधी में इलाज कराया गया। जिसमें गंभीर रूप से घायल भानुमति और प्रदीप कुमार को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष श्री प्रकाश बताया है कि दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है जांचकर उचित कार्रवाई की जाएगी।