फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: जमीनी विवाद में मारपीट, लाठी से मारकर व्यक्ति की हत्या, काफी समय से चल रहा था विवाद

Wed, 31 May 2023 03:03 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

अमावां कला गांव निवासी अशोक पाल (48) व एक अन्य व्यक्ति के बीच आबादी तथा ग्राम समाज की भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। मामला कई बार राजस्व विभाग और पुलिस  तक पहुंचा।
विज्ञापन
सुइथाकलां-फाइल फ़ोटो मृतक अशोक पाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में सरपतहां थाना क्षेत्र के अमावा कला गांव में बुधवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और वहां पुलिस तैनात कर दी गई। 
विज्ञापन

अमावां कला गांव निवासी अशोक पाल (48) व एक अन्य व्यक्ति के बीच आबादी तथा ग्राम समाज की भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। मामला कई बार राजस्व विभाग और पुलिस  तक पहुंचा। जब विवाद बढ़ता था तो पुलिस मौके पर पहुंचकर सुलझा देती थी। ठोस समाधान नहीं होने के कारण बुधवार की सुबह उसी भूमि पर पानी गिराने को लेकर एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। पहले विवाद हुआ और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इसी बीच एक पक्ष ने अशोक के सिर पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे वह अचेत होकर गिर गए। परिवार के लोग गंभीर स्थिति देखकर लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें