मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के गजराजगंज मोहल्ले में बंटवारे के विवाद में महिला के साथ मारपीट और गालीगलौज पर पुलिस ने देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अनीता ने तहरीर में बताया कि सुबह 9.30 बजे उनके देवर दीपक ने बंटवारे की बात को लेकर गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और साथ ही जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह पीड़िता ने भागकर जान बचाई। थानाध्यक्ष अश्विनी दूबे का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर दीपक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद