फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शराब के नशे में मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के राजेपुर मतुला गांव में रविवार की रात दबंगों ने शराब के नशे में मारपीट कर तीन युवकों को घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। गांव निवासी आशीष सोनकर पुत्र छेदीलाल सोनकर के साथ कुछ लोग नशे के हालात में गाली दे रहे थे। आशीष की आवाज सुनकर उसके पड़ोसी मोनू सोनकर पुत्र लालजी सोनकर तथा विक्की सोनकर पुत्र महेंद्र सोनकर पहुंच गए। उसी समय दूसरे पक्ष के धीरज सोनकर, सोनू सोनकर, सुरेश सोनकर पुत्रगण दयाराम सोनकर, राहुल सोनकर, अजय सोनकर, कल्लू सोनकर पुत्रगण संग्राम सोनकर तथा रमेश सोनकर पुत्र मुंशीलाल सोनकर ने तीनों पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। तीनों को काफी चोट आई। घटना की सूचना पर थानाप्रभारी मौके पर पहुंचकर घायलों को वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया। थाना अध्यक्ष जाफराबाद जयप्रकाश यादव ने बताया की पीड़ित की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया। विधि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें