महराजगंज। क्षेत्र के फत्तूपुर निवासी सुनील कुमार ने शुक्रवार पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया दो दिन पूर्व एक तेरहवीं कार्यक्रम में मृदंग नाच प्रोग्राम में नृत्य करने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया था। जिसमें मेरे भाई को पिटकर घायल कर दिया था। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। फत्तूपुर निवासी वीरेंद्र कुमार नाहरपुर निवासी दूधनाथ के घर तेरहवीं में भोजन करने गए थे। जहां मृदंग नृत्य चल रहा था। नृत्य को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसे लेकर गुरुवार ब्लाक कार्यालय के सामने दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी। जिसमें फत्तूपुर निवासी विरेंद्र कुमार घायल हो गया। घायल के भाई सुनील कुमार की तहरीर पर पुलिस नहरपुर निवासी प्रद्युम्न,राहुल, देवेंद्र ,विमल और अरविंद के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी।