फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में मारपीट, दो महिलाओं समेत 16 घायल........

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। दो अलग-अलग गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में 16 लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कोपा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों से संदीप सिंह (34), संजू सिंह (30), दुखहरन सिंह (62), शुभम सिंह (28), रमेश सिंह (45), विनोद कुमार (36), सत्यप्रकाश सिंह (62), प्रमोद सिंह (59) घायल हो गए। दूसरी ओर क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव में रास्ते के विवाद को लेकर चले लाठी डंडे में दोनो पक्षों से रामरत्ती (80), इंद्रावती (30), मनोज (27), लल्लन (60), अरुण (18), रामाज्ञा (65), रामयश (67), मेवालाल (40) घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें