फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप से पानी लेने के विवाद में मारपीट, दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हैंडपंप से पानी लेने के विवाद में मारपीट, दस घायल
विज्ञापन

जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के डेरवा नहोरा गांव में शनिवार की रात हैंडपंप से पानी लेने के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से दस लोग घायल हो गए। मुंशी राम के दरवाजे पर सरकारी हैंडपंप लगा है। आस पास के लोग इसी हैंडपंप से पानी लेते हैैं। बीच में हैंडपंप खराब हुआ तो उसकी मरम्मत के लिए किसी ने चंदा नहीं दिया जिसे लेकर विवाद हो गया। शनिवार की रात दस बजे इसी पुराने विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें मुंशीराम, मुकेश, राधा, आनन्द, शिवम तथा एक अन्य को घायल कर दिया। दूसरे पक्ष से अरविंद, रामलखन, अनिता, संगीता को भो चोट आई है। मुंशीराम और उनके पक्ष के घायल छह लोगों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरे पक्ष के लोगों को प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ओम नरायन सिंह ने बताया कि किसी भी तरफ से तहरीर नही मिली है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें