फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पति समेत दो के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली पुलिस ने देवरियां गांव के प्रधान पति समेत दो के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर एफआईआर की कॉपी कोर्ट में दाखिल की है। पुलिस ने यह कार्रवाई एसपी के आदेश पर की है।
विज्ञापन

सिकरारा थाना क्षेत्र के मेहदी गांव निवासी इंद्र बहादुर यादव ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया कि उसका एकलौता पुत्र शशि अपनी माता के साथ ननिहाल मछलीशहर रहता था। वादी रोजगार के सिलसिले में मुंबई रहता है। 19 अक्टूबर की सुबह सूचना मिली कि शशि 18 अक्टूबर की रात अपने ननिहाल में सोते समय सुबह मृत पाया गया। सूचना पर अन्य रिश्तेदारों के साथ वहां पहुंचे तो देखा कि शशि के सर व पेट पर काफी चोट के निशान थे। खून निकल रहा था। भाई समर बहादुर ने पुलिस को सूचना देने व पोस्टमार्टम की बात कही तो ग्राम देवरिया के प्रधान पति कृष्ण कुमार व उनके साथी जयप्रकाश पोस्टमार्टम का विरोध करने लगे। कहा कि कोई जानवर काटा है। पोस्टमार्टम नहीं होगा। समर बहादुर विरोध कर पुलिस को सूचना देने गये। वहां भी प्रधान पति व जयप्रकाश तथा उनके साथ कुछ लोग पोस्टमार्टम का विरोध करने लगे। एसपी को फोन करने पर बेटे के शव का पोस्टमार्टम 20 अक्टूबर को हुआ । जिसमें उसके सिर की हड्डी टूटी पाई गई। दाहिने पैर पर चोट व अंदर खून का जमना पाया गया। स्पष्ट हुआ कि शशि की सोते समय सिर व पेट में मारकर हत्या की गई थी। प्रधान पति व उसके साथी पर पूर्ण संदेह है कि मेरे पुत्र की हत्या में वह शामिल है। एसपी के आदेश पर प्रधान पति व उसके साथी पर मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें