फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के समोधीपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में दो घायल हो गए। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के समोधीपुर गांव के अरुण चौहान और फिरारी राम में लगभग एक वर्ष से पुराना जमीन विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर बृहस्पतिवार को दोपहर दोनों पक्षों में झड़प हो गई। झड़प के दौरान ही लाठी डंडे चल गए। इस मारपीट में एक पक्ष से फिरारी राम (45) और दूसरे पक्ष से अरुण चौहान (35) घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। एसओ गौराबादशाहपुर राजाराम द्विवेदी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। किसी पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें