फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कोइरीपुर में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। गांव निवासी शिवशंकर गुप्ता और लेखराज के बीच जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद तीसरे पक्ष कुलदीप उपाध्याय और लेखराज के पुत्र लालचंद के बीच विवाद हो गया। कुलदीप उपाध्याय की मां शशिबाला ने पुलिस को तहरीर दी।तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों लेखराज, प्रदीप और लालचंद के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं दूसरी ओर प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाए की अनुभव उपाध्याय उनके भाई कुलदीप और मां शशिबाला उपाध्याय ने मिलकर मेरे भाई लालचंद (40) उपाध्याय को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने अनुभव, कुलदीप और शशिबाला के खिलाफ मारपीट संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष महराजगंज अश्वनी दुबे ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें