फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शव दफनाने के लिए दो पक्षों में मारपीट, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदवक। क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में शुक्रवार दोपहर शव दफनाने के लिए दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। बात बिगड़ने के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडा चलने लगा।
विज्ञापन

इसमें दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। हरिहरपुर गांव निवासी मसीउल्लाह उर्फ मटरू मियां का शुक्रवार की रात मौत हो गई। उनके परिजन जब शनिवार सुबह घर के सामने कब्र खोदकर शव दफनाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनके पड़ोसी लाल मोहम्मद व उनके बेटों ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि शव को आबादी के बीच नहीं बल्कि कब्रिस्तान के लिए आरक्षित भूमि में दफन किया जाना चाहिए।
इस विरोध से नाराज मृतक के बेटे शमीम और अन्य परिजनों मानना था कि उनके पूर्वज भी उसी स्थान पर दफन हैं, इसलिए वे अपने पिता को भी वहीं दफनाएंगे।
इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष से मुन्नू मियां (60) और शमीम (40) जबकि दूसरे पक्ष से सुद्दू (36) और मैनेजर (37) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें