फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: जौनपुर के खुटहन बाजार में सरेराह ताबड़तोड़ फायरिंग, इंटर कॉलेज के प्रबंधक बाल-बाल बचे

Sun, 30 Apr 2023 11:41 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर जिले के खुटहन बाजार स्थित चाय की दुकान पर बैठे  इंटर कॉलेज के प्रबंधक पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में प्रबंधक की जान बाल-बाल बची। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के खुटहन बाजार स्थित एक चाय की दुकान पर रविवार सुबह करीब 7:30 बजे चाय पीने पहुंचे एक इंटर कॉलेज के प्रबंधक पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाशों ने एक बार गोली चलाई लेकिन वह मिस हो गई। इस घटना में प्रबंधक बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज करके छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


शेरापट्टी गांव निवासी चंद्रसेन यादव उर्फ पप्पू (42) चंद्रा इंटर कालेज के प्रबंधक हैं, साथ ही प्रॉपर्टी डीलर भी हैं। रोज की तरह वह सुबह खुटहन बाजार में राजेश हलवाई की दुकान पर बैठकर चाय पीने के साथ अपना मोबाइल देख रहे थे। तभी बदलापुर की तरफ से बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे, उनमें से एक बाइक स्टार्ट कर सड़क पर खड़ा हो गया।

दूसरे ने जेब से तमंचा निकालकर चंद्रसेन की कनपटी पर पीछे से फायर कर दिया। हालांकि कट की आवाज के साथ फायर मिस हो गया। दुकानदार व वहां बैठे अन्य लोग पहले तो दहशत में आ गए। मिस फायर होता देख वे लोग भी हिम्मत जुटाकर ललकारने लगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 1988 में पहली बार मुख्तार अंसारी पर हुआ था मुकदमा, जानिए माफिया की पूरी क्राइम कुंडली

खुद को घिरता देख बदमाश उसी बाइक पर बैठकर जौनपुर की तरफ भाग गए। भागते समय कई स्थानों पर उनका सीसीटीवी फुटेज भी कैमरे में कैद हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों ही बदमाशों ने अपने चेहरे को गमछे से ढक रखा था। फायरिंग क्यों की गई है इसका कारण पता नहीं चल पा रहा है।

प्रबंधक चंद्रसेन यादव का कहना है कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है, किन लोगों ने घटना को अंजाम दिया, पता नहीं। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर राजेश यादव ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

खुटहन बाजार में प्रबंधक व प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले पर दो अज्ञात बदमाशों ने एक फायर किया जो मिस हो गया। इसमें दो अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस हर पहलू को देख रही है। भूमि विवाद या अन्य बिंदुओं को तलाशा जा रहा है। -डा.अजयपाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें