फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: देर रात लगी भीषण आग, 15 बकरी सहित पांच रिहायशी मड़हा जलकर राख

Sat, 02 Apr 2022 09:52 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर जिले के टुसौरी गांव में देर रात भीषण आग लगने से 15 बकरियों सहित रिहायशी मड़हा और गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
पांच रिहायशी मड़हा जलकर राख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली अंतर्गत थानागद्दी क्षेत्र के टुसौरी गांव में देर रात भीषण आग लगने से 15 बकरी  सहित रिहायशी मड़हा और गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। मामले में राजस्व विभाग को सूचना दे दी गई है। 

विज्ञापन


शुक्रवार देर रात टुसौरी गांव के अनुसूचित बस्ती में वेद प्रकाश, जयप्रकाश, ओमप्रकाश और आनंद कुमार चारों भाइयों के एक साथ सटे पांच मड़हे में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें और धुएं को देख गांव वाले इकट्ठा हो गए।

कई घंटों की मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गृहस्थी जलकर राख हो गई। मड़हे में बांधी गई 15 बकरियां जलकर राख हो गईं। पीड़ित वेद प्रकाश ने बताया कि मई माह में बेटी की शादी है। जिसकी तैयारी में कुछ सामान खरीददारी करके रखा था और साथ में कुछ पैसे भी रखे थे, जो जल गए। अब पीड़ितों के पास सिर ढंकने के लिए छत तक नहीं बचा।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर थानागद्दी चौकी इंचार्ज संतोष यादव अपने हमराहियों के साथ रात में ही मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पीड़ित द्वारा राजस्व विभाग को दे दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें