फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन पर सफर को आकरकिक बनाएंगे फाइकस और हिमालिया के पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वाराणसी-लखनऊ फोरलेन के डिवाइडर पौधरोपण का काम शुरू कर दिया गया है। सड़क के दोनों लेन के बीच में बने एक मीटर चौड़े डिवाइडर पर लगाए जा रहे फाइकस, बोगनवेलिया और हिमालिया के पौधे सड़कों को सजाया जाएगा। सुल्तानपुर की सीमा से लेकर बाबातपुर तक 1.60 लाख पौधे लगाए जाएंगे। रविवार को बक्शा क्षेत्र के सवंशा, चपरामऊ गांव फोरलेन बना रही एजेंसी गायत्री प्रोजेक्ट ने पौधरोपण शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बक्शा क्षेत्र के पूरा तेजी, बक्शा, गोरियापुर और आस पास के इलाकों से होकर गुजरे हाईवे के डिवाइडर पर पौधे लगा दिए गए हैं। गायत्री प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट मैनेजर सुधीर ने बताया कि सड़क के मध्य बने डिवाइडर पर तीन अलग अलग प्रजाति के पौधे लगाए जा रहे हैं। इसमें फाइकस, बोगेनवेलिया और हिमालिया के पौधे शामिल हैं। हर पांच सौ मीटर की दूरी पर अलग अलग प्रजाति के पौधे लगाए जा रहे है जो काफी आकर्षक लगेगा। इन पौधों के लगने से एक तो फोरलेन पर सफर आकर्षक होगा दूसरे पर्यावरण भी संरक्षित होगा। उन्होंने बताया कि जिले की सुल्तानपुर की सीमा से लेकर बाबतपुर तक सड़क के डिवाइडर पर यही पौधे लगाए जाएंगे। इतनी दूरी में कुल 1.60 लाख पौधे लगाने की तौयारी की गई है। जहां सड़क और डिवाइडर बनाने का काम पूरा कर लिया गया है वहां पौधरोपण के लिए गड्ढे खोद दिए गए हैं। पौधों को एक पिकअप पर रखकर श्रमिकों के सहयोग से जगह जगह पौधे लगाए जा रहे हैं। जिन स्थानों पर अभी डिवाइडर बनाने का काम पूरा नहीं हुआ है वहां निर्माण पूरा होने के बाद पौधे लगाए जाएंगे। अगर बारिश नहीं हुई तो टैंकर से पानी लाकर इन पौधों की सिंचाई की भी तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें