फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित हुए कम, अब स्वस्थ होने वालों की बढ़ी संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को पांच मरीजों की जान चली गई। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। उन्हें एल-2 अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहीं 199 नए मरीज भी मिले हैं, जबकि 512 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव केस की संख्या अब 4029 रह गई है। इसमें 3806 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। अब तक कोरोना से 174 मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन

नए मरीजों की पहचान के लिए मंगलवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सैंपल लिए गए। एंटीजन किट से 1052 लोगों की जांच में 81 लोग कोरोना संक्रमित मिले। जिला अस्पताल में 27 लोगों की जांच में 13 में संक्रमण की पुष्टि हुई। मछलीशहर में 10, बदलापुर में नौ और सिरकोनी में छह नए मरीज मिले। आरटी-पीसीआर जांच के लिए भेजे गए नमूनों में से 95 पॉजिटिव आए हैं। जिला अस्पताल की ट्रूनट मशीन से 23 मरीजों में संक्रमण की पहचान हुई। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि जिले के विभिन्न सरकारी कोविड अस्पतालों में 179 और प्राइवेट अस्पतालों मेें 131 मरीज भर्ती हैं। 28 मरीजों का उपचार अन्य जिलों में चल रहा है। ऑक्सीजन और बेड की कमी नहीं है।
---
3864 लोगों को लगा कोरोना का टीका
जौनपुर। जिले में मंगलवार को 84 स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 3864 लोगों को कोविड-19 का टीका लगा। सीएमओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को टीका लगवाने वालों में 1502 लोग 45 वर्ष से अधिक उम्र के थे, जिन्हें टीके की पहली डोज लगी। 45 वर्ष से अधिक उम्र के 2358 लोगों को टीके की दूसरी डोज लगी। इस तरह से अब तक कुल 261539 लोगों को टीका लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें