फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 25 वर्ष से बंद पड़े सहकारी समिति से उर्वरक वितरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के खपरहा बाजार स्थित साधन सहकारी समिति से शनिवार को उर्वरक की बिक्री शुरू हो गई। अभिलेखीय कमियों के कारण यह समिति लगभग 25 वर्षों से बंद थी। समिति से उर्वरक वितरण शुरू होने से से क्षेत्रीय किसानों में खुशी है। बाजार स्थित गोदाम से शनिवार को यूरिया का वितरण शुरू हुआ तो खपरहा ,महेशपुर, लखेसर, हरिरामपुर भुआ खुर्द , सेमरी, बिसावा समसपुर, भुआकला आदि गांव के किसान गोदाम से यूरिया की खरीदारी की। समसपुर के किसान राजबहादुर सिंह ने बताया कि यह समिति अभी अर्द्ध सक्रिय हुई है, यदि यह पूर्ण रूप से सक्रिय हो जाएगी तो किसानों को बड़ी सहूलियत होगी। एडीओ कोआपरेटिव ब्रह्मजीत सिंह ने बताया कि जिले के एआर कोआपरेटिव ब्रजेश पाठक, एडीसीओ सदर रजनीश कुमार पाण्डेय तथा ब्लॉक के सहकारिता विभाग के सामूहिक प्रयास से वर्षों से बंद पड़ी सहकारी समिति को बगल की समिति गोनापार से संबद्ध करते हुए शनिवार को 250 बोरी यूरिया का वितरण समिति कार्यालय से कराया गया। इससे क्षेत्रीय किसानों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें