सुइथाकलां। क्षेत्र के विद्यालय में तैनात गुरुजी उस समय चर्चा बन गए, जब महिला सहकर्मी ने उन्हें जूती का आइना दिखाया। जूती देख गुरुजी सहम गए।
मनचलेपन की आदत से हमेशा चर्चाओं में रहने वाले मास्टर साहब महंगे जूते, कपड़े से ठाठ-बाट बनाकर खुद को दिखाते थे। वे रंगीन मिजाजी के लिए भी काफी मशहूर हैं। इसी आदत से मजबूर नित नए प्रयोग को लेकर चर्चाओं में रहने वाले यह मास्टर साहब फिर चर्चा में आ गए। उन्होंने महिला सहकर्मी को लिफ्ट देने का ऑफर कर दिया लेकिन वे सहकर्मी का मूड भांपने में असफल रहे। महिला सहकर्मी ने लिफ्ट के ऑफर के विरोध में अपनी जूती को आईना मास्टर साहब को दिखा दिया। इससे उन्हें दिन में तारे नजर आने लगे। घटना एक मीटिंग से वापसी के दौरान हुआ। मामले के चश्मदीद कुछ लोगों से रहा नहीं गया और वे चटखारे लेकर मामले की चर्चा करते रहे। बहरहाल गुरुजी मौके की नजाकत भांपते हुए वहां से बची-खुची इज्जत समेट कर निकल लेने में ही अपनी भलाई समझी।