फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी में बच्चों के सपनों को लगे पंख 

Sat, 28 May 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
सिविल लाइन स्थित जस्ट डांस क्लासेज की तरफ से बच्चों को सिखाया जा रहा डांस। 
विज्ञापन
 स्कूलों में गर्मी की छुट्टी होते ही कुछ बच्चे ननिहाल तो कुछ परिवार के साथ टूर पर निकल गए हैं। वहीं ज्यादातर बच्चे तैराकी, पेंटिंग, डांस और योग सीख रहे हैं। बच्चों के साथ उनकी माताएं भी समय निकाल कर योगा सीख रहीं हैं।  
विज्ञापन
 शहर में दर्जन भर से अधिक  डांस, योग, पेंटिंग सिखाने वाली संस्थाएं हैं। इसमें सबसे अधिक बच्चों की रुचि डांस में है। जस्ट डांस क्लासेज, फ्रेंड डांस क्लासेज, डीएक्टिवेट डांस क्लास सहित कई संस्थाओं में बच्चे तीन शिफ्टों में डांस सीख रहे हैं।
  उनकी माताएं सुबह में निशुल्क योग सीख रही हैं। जिन्हें अचल हरिमूर्ति निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं। बातचीत में बच्चों ने बताया कि उन्हें तैराकी में अधिक रुचि है, लेकिन यहां पर कोई स्वीमिंग पूल नहीं है। इसकी वजह से पेंटिंग और डांस वह छुट्टियों में सीख रहे हैं।
विज्ञापन
डांस सिखाने वाले कृष्ण मुरारी मिश्रा ने बताया कि करीब 200 बच्चे उनके यहां डांस तीन शिफ्ट में सीख रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे हनी सिंह के गाने पर डांस खूब पसंद कर रहे हैं। कुछ स्कूल संचालक भी अपने विद्यालय में समर कैंप आयोजित कर बच्चों को तरह तरह का प्रशिक्षण दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें