UP News: केराकत थाना क्षेत्र के टड़वा गांव में बुधवार की सुबह एक पिता ने अपनी ही 18 माह की बेटी को गोमती नदी में जिंदा फेंक दिया। हिरासत में लिए जाने पर बोला इसे पत्नी ने मायके से लाया था। वहीं, पत्नी का आरोप है कि गर्भ के ही समय पति ने कह रहे थे कि बेटी होगी तो वह नहीं रखेगा और पहले भी दो बार बेटी को मारनेे की कोशिश कर चुका है। फिलहाल, पुलिस नदी में फेंकी गई मासूम की तलाश में जुटी हुई है।
खरगसेनपुर निवासी अशोक विश्वकर्मा की शादी करीब 20 वर्ष पहले संजू विश्वकर्मा के साथ हुई है। दोनों से तीन बेटियां आकांक्षा (18), श्रृष्टी (13) और रुतबी (18 माह) हैं। कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह के मुताबिक बुधवार सुबह करीब नौ बजे केराकत पुलिस को सूचना मिली कि अशोक ने अपनी 18 माह की बेटी रुतबी को नदी में फेंक दिया है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी अजीत रजक, कोतवाली प्रभारी सहित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।