फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: एक लाख के इनामियां अपराधी का शरणदाता ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामियां अपराधी प्रशांत सिंह उर्फ प्रिंस के शरणदाता ससुर प्रमोद सिंह उर्फ पप्पू को शुक्रवार को बैजारामपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया। सरायख्वाजा की पुलिस उप निरीक्षक गोविंद देव मिश्रा अपनी टीम के साथ भ्रमण पर थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक लाख के इनामियां प्रशांत सिंह उर्फ प्रिंस निवासी नेवादा ईश्वरी थाना सरायख्वाजा के शरणदाता ससुर प्रमोद सिंह उर्फ पप्पू निवासी जमालापुर रामपुर दोपहर ढाई बजे ग्राम बैजारामपुर बाजार में है। ऐसे में पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए उसे धर दबोचा। इस दौरान विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल शैलेंद्र राय, कांस्टेबल अभिषेक यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें