फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बेटी के लिए शादी देखने जा रहे पिता की सड़क दुर्घटना में मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। मीरगंज थाना क्षेत्र के बिलरा मोड़ के पास बेटी के लिए वर देखने जा रहे एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों जिला अस्पताल में भर्ती है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के सवंसा गांव निवासी राजेश गिरी(50) पुत्र रामपति छोटे भाई कन्हैया लाल(40) के साथ बाइक से शनिवार सुबह बरसठी थाना क्षेत्र के मियाचक में अपनी बेटी के लिए लड़का देखने जा रहे थे। इसी बीच मीरगंज थाना क्षेत्र के बिलरा मोड़ के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दर्शन कुमार(23) कुकराही, बड़ेरी थाना बरसठी की बाइक से टकरा गई। हादसे में राजेश गिरी, कन्हैयालाल और दर्शन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग तीनों को मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना से परिजन गमगीन हो गए। परिजनों के मुताबिक राजेश गिरी बिहार के पूर्वी चंपारण के एक मठ में रहते थे। वह एक बेटे और दो बेटियों के पिता थे। सभी बिहार में ही रहते थे। राजेश पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें