फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्र के मरने की सूचना से पिता की सदमे से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। थाना क्षेत्र के सड़ेरी गांव में शनिवार को पुत्र के मरने की खबर सुन सदमे से पिता की भी मौत हो गई। अहमदाबाद से पुत्र का शव आते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने पिता और पुत्र के शव को एक साथ गांव के ही गोमती नदी किनारे सड़ेरी घाट पर एक साथ दाह संस्कार किया।
विज्ञापन

सड़ेरी गांव निवासी मथुरी निषाद (75) का पुत्र बृजराज निषाद (40) को ब्रेन ट्यूमर था। बृजराज निषाद का उपचार अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान बीते शुक्रवार को बृजराज निषाद का निधन हो गया। एंबुलेंस से शव को घर लाया जा रहा था। शाम को घर में रोने-पीटने की आवाज सुन किसी ने पुत्र बृजराज की मौत की खबर उनके पिता मथुरी निषाद को बता दी। पुत्र की असमय मौत की खबर सुनने के बाद पिता मथुरी की भी सदमे से मौत हो गई। परिजनों में चीख पुकार के बीच पुत्र का शव घर पहुंचा, जहां गांव में ही गोमती नदी किनारे एक ही चिता पर दोनों के शव का दाह संस्कार किया गया। विधायक लकी यादव ने पहुंच कर शोक जताते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें