जफराबाद। हौज गांव के पास बाइक से गिरकर एक मंगलवार को पिता की मौत हो गई। उसकी पुत्री भी घायल हो गई है।
केराकत थाना क्षेत्र के चकराम नगर मकदूमपुर गांव निवासी मोहम्मद यूनुस (58) अपनी 12 वर्षीय पुत्री को बाइक से दवा दिलवाने जौनपुर शहर गए थे। दवा दिलवाकर घर लौटते समय बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिर गए। हेलमेट उनके सिर से छिटक गया। उनके सिर में गंभीर चोट लगी। पुत्री को भी मामूली चोटें आई हैं। उसने पिता की मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिवार के लोगों की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और यूनुस को लेकर अस्पताल जा रही थी। रास्ते में उनकी मौत हो गई।