फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दो बेटियों से दुष्कर्म के दोषी पिता को 20 वर्ष की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट उमेश कुमार द्वितीय की अदालत ने शनिवार को दो बेटियों के साथ दुष्कर्म करने के दोषी पिता को 20 वर्ष कैद की सजा सुनाई। 28 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माने की समस्त धनराशि पीड़िता को देने का आदेश दिया। मुकदमे के अनुसार, 10 वर्षीय बच्ची ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर पिता के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। एसपी के आदेश पर लाइन बाजार थाने में दुष्कर्म व धमकी की धाराओं में 23 अगस्त 2022 को मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप था कि मुकदमा दर्ज होने के डेढ़ वर्ष पहले से पिता बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इसके अलावा, पीड़िता की 16 वर्षीय बड़ी बहन के साथ भी पिता ने दुष्कर्म किया था। इसके बाद वह बीमार हो गई तो पिता ने उसे घर के बेसमेंट में रख दिया। खाने-पीने के लिए भी कुछ नहीं देता था। कुछ दिन बाद बड़े पिता ने बहन को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान 2023 में उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए। पुलिस ने विवेचना कर कोर्ट में केस डायरी दाखिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें