फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बीडीसी पर लाठी-डंडे से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के फरीदाबाद डालहनपुर गांव में सोमवार की शाम बदमाशों ने बीडीसी पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि फायरिंग और गोली लगने की चर्चा रही।
विज्ञापन


सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के फरीदाबाद गांव में कारगिल पेट्रोल पंप के बगल में सोमवार की शाम बीडीसी सोनू सोनकर(33) पुत्र रामजीत सोनकर अपने घर के बाहर बैठे थे। घर के बहार अलावा सेंक रहे थे। परिवार वालों के मुताबिक 30 से 35 की संख्या में पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने सोनू सोनकर के ऊपर लाठी, डंडे से हमला कर दिया। आस-पास के लोग जब तक कुछ समझ पाते हमलावर बाइक पर सवार होकर पूर्वांचल विश्वविद्यालय की तरफ भाग निकले। लोग सोनू को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी करंजाकला ले गए। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोनू सोनकर के सिर और बाएं पैर में चोट आई है। सोनू का आरोप है कि उसके पैर में गोली मारी गई है लेकिन पुलिस गोली चलने से इनकार कर रही है। सोनू पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के बाहर ठेले लगाकर फल बेचता है। वह फरीदाबाद गांव का क्षेत्र पंचायत सदस्य भी हैं। जिसका विवाद कहीं किसी से नहीं है। पुलिस के मुताबिक सोनू सोनकर के छोटे भाई का विवाद कुछ लोगों से हुआ था। इस पर हमलावरों ने मौका पाते हैं सोनू पर प्राणघातक हमला कर दिया। थाना प्रभारी सतीश सिंह का कहना है कि गोली की सूचना गलत है, लेकिन हमला किया गया है। हालांकि दो लोगों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। उधर जानकारी होने पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें