फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दिनभर निर्जला उपवास, रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर मांगा सुखमय दांपत्य जीवन

विज्ञापन
करवा चौथ पर पूजा करती महिलाएं। पाठक
विज्ञापन
जौनपुर। पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ सुहागिनों ने बृहस्पतिवार को करवा चौथ का व्रत रखा। व्रति महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर पति की सलामती की कामना की। शाम को सोलह शृंगार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बादलों में छिपे चंद्रमा के दर्शन के बाद अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया।
विज्ञापन

करवा चौथ के लिए महिलाओं में सुबह से ही उत्साह रहा। घरों में पर्व की तैयारियां की गईं। महिलाओं ने करवा चौथ व्रत की कथा सुनी। पूजा के दौरान भगवान गणेश, भगवान शिव, माता पार्वती और करवा माता का स्मरण कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। चंद्रमा के दर्शन कर चलनी से चांद और फिर पति का चेहरा देखकर पूजा की। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें