फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ढीले तारों से तबाह हो रही खेती, एक सप्ताह में 20 बीघे गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में गेहूं की फसल पक कर तैयार है। सर्दी में छुट्टा पशुओं व सिंचाई की समस्या के बाद तैयार फसल अब बिजली के ढीले तारों की भेंट चढ़ रही है। बिजली निगम की लापरवाही से लटक रहे तारों में शार्ट सर्किट हो रही है और चिंगारी निकल रही है। एक सप्ताह में 10 स्थानों पर करीब 20 बीघे से अधिक फसल जलकर राख हो चुकी है। इससे किसानों की जमा पूंजी देखते-देखते खत्म हो गई। आगजनी की घटनाएं उनके सपनों पर पानी फेर रही हैं।
विज्ञापन

केस-1-मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में 11 अप्रैल को राधेश्याम दूबे के खेत से गुजरे बिजली के तारों से निकली चिंगारी से दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि तेज हवा से शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई।
केस-2-मीरगंज में जंघई विद्युत उपकेंद्र से 11 हजार बोल्ट की लाइन याकूबपुर गांव से गुजरी है। दो अप्रैल को अगहुआ गांव निवासी मनोज यादव की खड़ी गेहूं की फसल में बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे 15 बिस्वा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। मनोज यादव का कहना है की बिजली निगम को कई बार शिकायत की गई, लेकिन जर्जर तार नहीं बदला गया।
विज्ञापन

केस-3-सरायख्वाजा थाना क्षेत्र पोटरिया गांव में 12 अप्रैल को ट्रांसफार्मर में शाॅर्ट सर्किट होने के कारण राजकुमार विश्वकर्मा के गेहूं की फसल में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक 15 बिस्सा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। उन्होंने बताया है कि ट्रांसफार्मर से फसलों पर हमेशा डर बना रहता है। मेहनत की कमाई नष्ट होने से चिंता बनी रहती है।
केस-4-सुइथाकलां चौबाहां गांव में आठ अप्रैल को दोपहर में बिजली के तारों में हुई शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से वकील तिवारी, शिव कुमार तिवारी की दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। उसरौली एवं भैसौली गांव में भी बीते सप्ताह बिजली के तारों में हुई शॉर्ट सर्किट से पांच बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई थी।
लेखपाल जले हुए फसलों की जांच कर रहे हैं। मुआवजा के लिए फसल का सर्वे करा के रिपोर्ट मंडी परिषद को भेजी जाएगी। मुआवजा का भुगतान मंडी परिषद से किया जाएगा। - राजेश कुमार चौरसिया, एसडीएम मछलीशहर
गर्मी के कारण आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं। जहां जर्जर तारों की शिकायत मिल रही है, उन्हें ठीक कराने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। मुआवजे की पूरी प्रक्रिया तहसील स्तर से पूरी की जाएगी। - अनिल कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें