किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को नौ सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा। डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में बाईपास बनाने के नाम पर किसानों की 30 एकड़ भूमि पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाया गया है।
यह भी कहा गया है कि केंद्र सरकार के नए कानून से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोहांसा के प्राथमिक विद्यालय का भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है।
इसे गिराकर फिर से निर्माण कराने की मांग की। इसके अलावा मुंगराबादशाहपुर के रोजगार सेवकों को मानदेय दिलाने, आधार कार्ड के नाम पर की जा रही वसूली बंद करने, गरीब लड़कियों की शादी के लिए अनुदान देने,
मड़ियाहूं के केडवरी गांव में शौचालय की व्यवस्था करने, बरसठी के बघनरी गांव में चकरोड पर खड़ंजा बनवाने की मांग भी की। इस मौके पर वंश बहादुर, मूलचंद, अशोक हीरावती आदि थे।