फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: तेज धूप में नर्सरी डालने से बचें किसान, शाम को डालें

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। तेज धूप के चलते इस समय गर्मी बढ़ी है। तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में कुछ किसान धान की नर्सरी (पौध) लगाने की तैयारी कर रहे हैं। जबकि कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह समय धान की नर्सरी के लिए अनुकूल नहीं है। किसानों को तापमान कम होने तक इंतजार करने की सलाह दी। बहुत जरूरी हो तो शाम को ही बेहन डालें। जिले में एक लाख 53 हजार 531 हेक्टेयर रकबे में धान की खेती होती है। अत्यधिक गर्मी के कारण धान के बीजों का अंकुरण और विकास प्रभावित हो जाता है। ऐसे में किसानों को अभी नर्सरी न लगाने और तपमान में कुछ कमी आने का इंतजार करने की सलाह कृषि विभाग ने दी है। डिप्टी पीडी आत्मा डॉ. रमेशचंद्र यादव ने बताया कि इन दिनों तापमान लगभग 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। जो धान की पौध के लिए उपयुक्त नहीं है। इससे अंकुरण ठीक से नहीं होगा। छोटे पौधे इतनी अधिक गर्मी और धूप बर्दाश्त नहीं कर पाते और झुलस सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें