फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: किसानों को मिला शुगर फ्री प्रजाति का धान का बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। कृषि विज्ञान केंद्र पर शनिवार को अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन परियोजना के तहत धान की आरएनआर-15048 प्रजाति के बीज का वितरण किया गया। 10 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए चयनित 25 किसानों में से 16 किसानों को पादप प्रजनन वैज्ञानिक डॉ. रत्नाकर पांडेय ने बीज उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

डॉ. पांडेय ने बताया कि यह धान की प्रजाति शुगर-फ्री श्रेणी में मानी जाती है तथा 120 से 125 दिनों में पककर तैयार हो जाती है। इसकी औसत उपज 60 से 65 कुंतल प्रति हेक्टेयर तक प्राप्त की जा सकती है।
उन्होंने किसानों को सलाह दी कि बेहतर उत्पादन के लिए इसकी नर्सरी 10 से 15 जून के बीच अवश्य तैयार कर लें। नर्सरी लगाने में विलंब होने पर फसल देर से पकती है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है। डॉ. पांडेय ने बताया कि आरएनआर-15048 प्रजाति तेलंगाना में ''सोना'' नाम से काफी लोकप्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें