फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आश्वासन पर तीसरे दिन किसानों का धरना समाप्त

विज्ञापन
धर्मापुर। जज सिंह अन्ना व किसानों से वार्ता करते बिजली विभाग के एसडीओ शचीन्द्र जायसवाल। स्रोत-स
विज्ञापन
धर्मापुर। जनपद के धर्मापुर ब्लॉक अंतर्गत बघंद्रा गांव में चल रहा किसानों का धरना शनिवार को प्रशासनिक आश्वासन के बाद समाप्त हुआ। हाई वोल्टेज बिजली के तार बिछाने के नाम पर विभाग द्वारा लहलहाती खड़ी फसलों के बीच भारी मशीनों और ट्रैक्टरों से की गई कार्रवाई ने किसानों के फसल को बर्बाद कर दिया था। इसके विरोध में सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में ग्रामीण पिछले तीन दिनों से लामबंद थे। खेतों में ही बिछी फसलों पर लेटकर प्रदर्शन कर रहे किसानों और प्रशासन के बीच वार्ता भी हुई। बिजली विभाग ट्रांसमिशन के एसडीओ शचींद्र जायसवाल बडगहन, आजमगढ़ की शनिवार को दोपहर किसानों के साथ हुई वार्ता के बाद मामला शांत हुआ। एसडीओ ने स्वीकार किया कि फिलहाल कार्य रोक दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभाग की टीम सर्वे कर हर प्रभावित किसान से फॉर्म भरवाएगी और एक से दो महीने के भीतर शक्ति भवन से सीधे उनके खातों में मुआवजे का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद किसानों ने तीन दिन से चल रहे आंदोलन को स्थगित किया। इस दौरान गांव के ग्राम प्रधान नीरज यादव, राजपति यादव, विकास यादव, लाल साहब समेत कई किसान और थाने की पुलिस टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें