फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘किसान फसलों का बीमा अवश्य कराए’

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में बुधवार को जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सीलम साई तेजा, जिला कृषि अधिकारी केके सिंह सहित विद्युत विभाग व बैंक के अधिकारी के द्वारा किसानों की समस्याओं को सुना गया। जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि इस बार बारिश देर से होने की वजह से धान की रोपाई में देरी हो रही है। इस लिए किसान अपनी फसलों का बीमा अवश्य करा लें। उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देशित किया कि नहरों में पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें। अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि धान के रोपाई का समय है जिसकी वजह से विद्युत आपूर्ति रहे। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी केके सिंह अपर जिला कृषि अधिकारी डॉ. रमेश चंद्र यादव एलडीएम उमाशंकर, जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें