फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आढ़तियों को धान बेचने को मजबूर

Tue, 24 Jan 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धान खरीद शुरू हुए दो माह 24 दिन बीत जाने के  बावजूद धान खरीद केंद्रों द्वारा लक्ष्य से काफी कम धान की खरीद की गई है। केंद्रों द्वारा धान की खरीद नहीं करने से किसान आढ़तियों को कम दाम में धान बेचने को विवश हो रहे हैं। जिससे उनको आर्थिक चपत भी लग रही है। धान खरीद का हाल यह है कि पीसीएफ के 22 धान क्रय केंद्रों द्वारा एक सप्ताह से धान की खरीद शुरू की गई है।
विज्ञापन


    किसानों को धान बेचने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए प्रशासन द्वारा सात एजेंसियों के  कुल 76 धान खरीद क्रय केंद्र खुलवाया गया है। जिसमें मार्केटिंग के नौ, पीसीएफ के 56, यूपी एग्रो के 03, कर्मचारी कल्याण निगम के दो, नैफेड के दा, एमसीसीएफ के तीन व भारतीय खाद्य निगम के एक धान खरीद क्रय केंद्र खोले गए हैं। उनको एक नवंबर से लेकर 28 फरवरी तक 69 हजार 500 एमटी धान खरीद करने का निर्देश दिया गया है। लेकिन धान खरीद केंद्रों  के लापरवाही के कारण धान खरीद परवान नहीं चढ़ पा रहा है।

जिससे किसानों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। किसान औने पौने दाम पर आढ़तियों को धान बेच रहे हैं। हालत यह है कि छह एजेंसियों द्वारा धान खरीद का कार्य तो निर्धारित समय से कर दिया गया था। लेकिन पीसीएफ  के 22 क्रय केंद्रो द्वारा समय से धान की खरीद शुरु नहीं की गई थी। सूत्रों की मानें तो पीसीएफ के सभी धान क्रय केंद्र द्वारा सप्ताह भर से धान की खरीद शुरू की गई है। जिसके कारण जिले में मात्र 11 हजार 715 एमटी धान की खरीद हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें