फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मुआवजा नहीं मिलने से नाराज किसान कल करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के निर्माण से प्रभावित केराकत तहसील के किसान मुआवजा नहीं दिए जाने और टोल प्लाजा ढेरही बलरामगंज वाराणसी पर हो रही अवैध टोल वसूली के विरोध में 23 को धरना प्रदर्शन करेंगे। मांग पत्र पर कार्रवाई नहीं पर किसान प्रदर्शन की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के निर्माण से प्रभावित किसानों का मुआवजा दिया जाए। अधूरी सड़क का निर्माण पूरा करने के साथ टोल प्लाजा पर अवैध रूप से वसूली बंद हो। बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सहित वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट को ज्ञापन देते हुए कार्रवाई के लिए 20 मार्च का समय तय किया था। मांगों पर कोई सुनवाई नहीं होने पर 23 मार्च को ढेरही बलरामगंज टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की गई थी। प्रभावित किसानों ने धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। किसान नेता अजीत सिंह ने बताया कि मुआवजा मिलने तक और अधूरी सड़क का निर्माण तथा अवैध टोल वसूली बंद होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें