फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कुलाबा बंद करने गए किसान की नहर में गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर क्षेत्र के केशवपुर गांव में शुक्रवार को खेत की सिंचाई पूरी होने के बाद नहर का कुलावा बन्द करते समय संतुलन खोने से 65 वर्षीय किसान की नहर में गिरने से मौत हो गई। घटना के कई घंटे बाद राहगीर के जरिए परिजनों को घटना का पता चला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी किसान रविन्द्र कुमार सिंह शुक्रवार को खेत में गेहूं बोने के लिए खेत का पलेवा दे रहे थे। सिंचाई के लिए नहर से खेत में पानी आ रहा था। सिंचाई पूरी होने के बाद वह नहर का कुलावा बंद करने के लिए गए। झुक कर कुलावा बन्द करने के दौरान शरीर का संतुलन बिगड़ गया और वह फिसल कर नहर में गिर गए। घंटों वह वहीं पर अचेतावस्था में पड़े रहे। उसी समय किसी राहगीर की नजर पड़ी तो उसने अन्य लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला। उनके परिजनों को पता चला तो वह मौके पर पहुंचे। उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान के एक पुत्र व तीन पुत्रियां है। सभी की शादी हो चुकी है। मौत पर परिजन बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें